बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 1636 पर कार्रवाई:ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 137 नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर भी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बिना हेलमेट के शहर की सड़कों पर चलने वालों को लेकर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन मोड़ जारी है। पुलिस अब केवल चालान ही नहीं काट रही, बल्कि सड़कों पर बकायदा अनाउंसमेंट कर समझा भी रही है कि सिर पर हेलमेट लगाकर चले। शुक्रवार को पुलिस ने सुबह से लेकर रात तक विशेष अभियान चलाया और 1636 टूव्हीलर चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, भंवरकुआं चौराहा सहित अन्य चौराहों पर बिना हेलमेट के टूव्हीलर चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस अनाउंसमेंट कर यह भी बता रही है कि यह कार्रवाई आपके हित में है, ताकि आप हेलमेट के महत्व को समझे। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचा सकें।
नो-पार्किंग में खड़ी 137 गाड़ियों पर कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस की चारों जोन के लिए बनाई गई विशेष पेट्रोलिंग टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के व्यवस्थतम रास्तों, बाजारों और ट्रैफिक के दबाव वाले इलाकों में ये टीमें पेट्रोलिंग कर ट्रैफिक को सुगम बनाने में लगी है। इसी कड़ी में टीम ने 137 वाहन चालकों के खिलाफ व्हील लॉक लगाकर नो-पार्किंग की वैधानिक कार्रवाई की।
यहां चली कार्रवाई
यातायात जोन-1 : कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से गौराकुण्ड, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई। यातायात जोन-2 : मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, एलआईजी, रसोमा, मेदांता रोड, विजयनगर क्षेत्र में कार्रवाई। यातायात जोन-3 : जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग, एमजी रोड, व्हाइट चर्च से दवा बाजार, मधु मिलन, जंजीरवाला, पलासिया से व्हाईट चर्च, घण्टाघर से गीताभवन सड़क के दोनों तरफ कार्रवाई। यातायात जोन-4 : सपना संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, सिंधी कालोनी, राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र, भंवरकुआ से भोलाराम उस्ताद मार्ग पर कार्रवाई।

Exit mobile version