बाबा बाल हनुमान सेवा समिति के निखिल सोनी ने बताया कि 9 वर्षों से वृंदावन कालोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी हनुमान जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में शिव दुर्गा मंदिर वृंदावन कॉलोनी में अखंड रामायण पाठ के साथ-साथ हनुमान जी को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । मंदिर परिसर में गुरुवार शाम 7:00 बजे से महा आरती प्रारंभ हुई और महा आरती के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन बाबा बाल हनुमान सेवा समिति द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भोजन प्रसादी ग्रहण की
