New DelhiहिंदीEnglish
Indore

बजरंग दल के विरोध के बाद “XO Weds XO – The Fake Wedding” कार्यक्रम रद्द, आयोजकों ने मांगी लिखित माफी

विश्व हिन्दू परिषद्–बजरंग दल, इन्दौर विभाग के विभाग मंत्री यज्ञेश राठी को सूचना प्राप्त हुई कि स्टूडियो XO में “XO Weds XO – The Fake Wedding” नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सूचना के बाद बजरंग दल ने कार्यक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई।बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, विभाग सहसंयोजक अविनाश कौशल […]

बजरंग दल के विरोध के बाद “XO Weds XO – The Fake Wedding” कार्यक्रम रद्द, आयोजकों ने मांगी लिखित माफी

विश्व हिन्दू परिषद्–बजरंग दल, इन्दौर विभाग के विभाग मंत्री यज्ञेश राठी को सूचना प्राप्त हुई कि स्टूडियो XO में “XO Weds XO – The Fake Wedding” नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सूचना के बाद बजरंग दल ने कार्यक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई।
बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, विभाग सहसंयोजक अविनाश कौशल तथा जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने आयोजकों एवं पुलिस प्रशासन से चर्चा करते हुए कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक पवित्र संस्कार है। इसके नाम पर किसी भी प्रकार का “फेक वेडिंग” या भ्रामक आयोजन समाज की भावनाओं को आहत कर सकता है, जिसे बजरंग दल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि विवाह जैसे पवित्र बंधन का मजाक उड़ाने अथवा समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा, तो उसका लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा।
विरोध के बाद आयोजकों ने अपनी ओर से लिखित क्षमायाचना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो उसके लिए खेद व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही “XO Weds XO – The Fake Wedding” कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
विश्व हिन्दू परिषद्–बजरंग दल ने कहा कि संगठन सनातन संस्कृति, सामाजिक मूल्यों एवं भारतीय परंपराओं के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे किसी भी आयोजन का वैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version