फ्लैट देखने के बहाने आया युवक बना हैवान, आंगन से बच्चे को किया अगवा, निर्वस्त्र कर की हैवानियत की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। मल्टी में फ्लैट देखने आया और सिरफिरा आंगन में खेल रहे बच्चे को अगवा कर ले गया। उसने बच्चे को निर्वस्त्र कर दिया और कुकर्म की कोशिश की। रोने की आवाज सुनकर मां आई तो बदमाश धक्का देकर भाग गया। रहवासियों ने उसकी घेराबंदी की और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में कायमी की है। घटना लसूड़िया थाना अंतर्गत ओमेक्स सिटी की है। मल्टी की दूसरी मंजिल पर रहने वाली महिला का 3 वर्षीय बच्चा आंगन (गैलरी) में खेल रहा था। महिला काम से फ्लैट के अंदर चली गई। कुछ तक बच्चे की आवाज सुनाई न देने पर महिला को शक हुआ और देखने के लिए बाहर आई। बच्चे की तीसरी मंजिल से रोने की आवाज आ रही थी। एक युवक अर्धनग्न अवस्था में खड़ा था और बच्चे को भी निर्वस्त्र कर दिया था। ललकारते हुए महिला बच्चे को लेने दौड़ी तो आरोपित ने झूमा झपटी की और उसको धक्का दिया और भागने लगा। आवाज सुनकर अन्य महिलाएं भी बाहर आ गई। मल्टी में ही रहने वाले अन्य लोगों ने आरोपित को भागते हुए देख लिया। उसकी घेराबंदी की और कालोनी से पकड़ लिया। टीआई तारेश सोनी के अनुसार आरोपित का नाम संजू पुत्र मेहरबानसिंह निवासी शिप्रा है। पूछताछ में बताया वह मजदूरी करता है और फ्लैट देखने के लिए मल्टी में आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Exit mobile version