प्रॉप्रटी ब्रोकर की पत्नी ने किया सुसाइड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हीरानगर क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने महिला का शव घर में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया।
हीरानगर पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान संतोष कुमारी (32) पत्नी दीपक यादव, निवासी भाग्यश्री कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजन उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि संतोष के पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं।
महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार में देवर, सास-ससुर और दो बच्चे हैं।

Exit mobile version