प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने किया अभिषेक-पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में विशेष -पूजन एवं आराधना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की गई।


मंत्री श्री सिलावट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक कर देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है तथा करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।


श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा संचालित जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनहितैषी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है। महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और युवाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

- Advertisement -
Exit mobile version