प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में करेंगे अभिषेक-पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की करेंगे कामना

देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बुधवार, 10 जून को प्रातः 11 बजे सांवेर विधानसभा क्षेत्र के धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में अभिषेक-पूजन करेंगे।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में उनके 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनकल्याणकारी नेतृत्व की कामना के लिए काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में विशेष अभिषेक-पूजन किया जाएगा।
श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। यह कार्यकाल सेवा, समर्पण, सुशासन, संगठन, सनातन मूल्यों, विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनसे महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों को लाभ मिला है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में आयोजित अभिषेक-पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version