पीटीआई के रिक्त पदों के लिए 6 जुलाई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिला अंतर्गत संचालित शासकीय राजा शंकरशाह रघुनाथशाह विशिष्ट आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर, छोटी बेटमा में पीटीआई के रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, इंदौर ने बताया कि पीटीआई पद के लिए अभ्यर्थी के पास डी.पी.एड/बी.पी.एड./एम.पी.एड. अथवा शारीरिक शिक्षा में स्नातक या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल अथवा कुश्ती जैसे खेलों में ट्रैक एवं फील्ड का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 6 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, इंदौर के कक्ष क्रमांक 215 में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

Exit mobile version