शहर में दो क्षेत्रों में पालतू कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों के कान और गाल पर काट लिया। दोनों बच्चे घायल हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहली घटना बाणगंगा क्षेत्र के विशाल नगर की है। टीआई सियाराम गुर्जर के मुताबिक भारती कश्यप की शिकायत पर मनोज परिहार के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया उनका डेढ़ साल का बेटा आरव आंगन में खेल रहा था। उसी दौरान सामने रहने वाले मनोज परिहार ने पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया। कुत्ते ने आरव के कान और गाल पर काट लिया।
11 साल का बच्चा घायल
दूसरी घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की है। पुलिस ने रेखा सोलंकी की शिकायत पर सुनील कटारे के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया, उनका बेटा शुभम सोलंकी (11) खड़ा था तभी सुनील के पालतू कुत्ते ने शुभम पर झपटा मार कमर में काट लिया।
