परदेशीपुरा में पिता-पुत्र ने सब्जी विक्रेता को मारा चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक पिता और पुत्र ने सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार लक्की वर्मा निवासी शिवाजी नगर की शिकायत पर हेमंत तोमर और उसके बेटे देवांश तोमर के खिलाफ चाकूबाजी का मामला दर्ज किया गया है। लक्की वर्मा एमएल टावर, मालवा मिल क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाता है।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी वहां पहुंचे और दुकान लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान देवांश तोमर ने चाकू निकालकर लक्की की कमर में वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

Exit mobile version