नो-एंट्री पाइंट पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक का सिर फोड़ा इंदौर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नो-एंट्री पाइंट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षक पर हमला और फिर थाने में ही मदद न मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में गाड़ी में शराब पी रहे मिनी ट्रक चालक को रोकने पर उसके मालिक ने ट्रैफिक आरक्षक पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया।
घायल आरक्षक के थाने पहुंचने के बाद भी उसे इलाज के लिए खुद अस्पताल जाना पड़ा। रविवार रात 10.30 बजे आरक्षक अनुराग शर्मा ने बिचौली मर्दाना अंडरपास के नीचे नो-एंट्री पाइंट पर मिनी ट्रक (MP13ZP8287) के चालक शुभम जायसवाल को शराब पीते पकड़ा था। बाद में वाहन मालिक निखिल बघेल ने आरक्षक का विवाद के बाद पत्थर से सिर फोड़ दिया।
खून बहता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की
“ट्रैफिक थाना पूर्व में पदस्थ आरक्षक अनुराग शर्मा पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अनुराग शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी की रात उनकी ड्यूटी बिचौली मर्दाना अंडरपास के नीचे नो-एंट्री पाइंट पर थी।
रात करीब 10.30 बजे एक चार पहिया वाहन में दो लोग शराब पीते मिले। उन्हें रोककर साथी आरक्षक विष्णु भदौरिया को सूचना देने के लिए बुलाया गया। इसी दौरान वाहन मालिक निखिल बघेल मौके पर पहुंचा, ड्राइवर और क्लीनर को भगा दिया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने पीछे से सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया और जान से मारने की धमकी दी। घायल आरक्षक खून से लथपथ कनाड़िया थाने पहुंचा, लेकिन मदद नहीं मिली। बाद में अस्पताल में सिर में 12 टांके आए। इलाज के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Exit mobile version