नियम तोड़े, 210 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड होंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती करते हुए अब लगातार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन महीने में लगातार रेड सिग्नल जंप करने, रॉन्ग साइड वाहन लाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने और वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करने वाले 210 वाहन चालकों के लाइसेंस ट्रैफिक पुलिस ने वाहन नंबर व रजिस्ट्रेशन के आधार पर परिवहन विभाग को भेजे हैं।
डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने बताया, लगातार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आम लोगों से अपील है कि वे नियम पालन करें।

Exit mobile version