नर्मदा जयंती महोत्सव को देखते हुए तेजाजी नगर से खंडवा की ओर जाने वाले भारी माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
नर्मदा जयंती महोत्सव को देखते हुए इंदौर के तेजाजी नगर बायपास से खंड़वा की ओर जाने वाले भारी माल वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश के अनुसार इंदौर से खंड़वा की ओर जाने वाले ट्रक एवं भारवाहक वाहनों को तेजाजी नगर बायपास से धामनोद की ओर डायवर्ट किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा।
उक्त आदेशानुसार नर्मदा जयंती महोत्सव होने के कारण प्रतिदिन श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा अधिक भीड़ की स्थिति निर्मित होती है। साथ ही क्षेत्र में भारी वाहनों के कारण यातायात जाम तथा अत्यधिक दबाव वाले वाहनों से क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।
उक्त प्रतिबंध से दुग्ध वाहन, नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहन, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत मंडल के कार्य में संलग्न वाहन, एलपीजी/पेट्रोलियम के वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन, यात्री बसें मुक्त रहेंगी। यह प्रतिबंध केवल भार मालयान वाहनों के लिए है। शेष हल्के वाहन जैसे कार, जीप तथा दुपहिया वाहन यथावत चालू रहेंगे।

Exit mobile version