दुष्कर्म पीड़िता बोली-देर रात वाट्सएप काॅल लगाते हैं टीआई, दिखाए स्क्रीनशॉट्स

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दुष्कर्म पीड़िता ने थाना प्रभारी पर लगाए आरोप
पीड़िता बोली- रात में वाट्सएप कॉल करते हैं TI
एडिशनल कमिश्नर ने मामले में दिए जांच के आदेश
इंदौर। सिपाही के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने वाली पीड़िता ने अब थाना प्रभारी को घेरा है। जनसुनवाई में शिकायत कर उसने देर रात कॉल (वाट्सएप) लगाने के आरोप लगाए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) आरके सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। संचार नगर (कनाड़िया) निवासी युवती ने वर्ष 2022 में सिपाही अनिरुद्ध राठौर के विरुद्ध महिला थाना में रिपोर्ट की थी। नीमच में पदस्थ अनिरुद्ध की 20 जून 2023 को जमानत हो चुकी है।
वाट्सएप कॉल और स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि एमजी रोड टीआइ विजयसिंह सिसोदिया उसको वाट्सएप पर कॉल लगाते हैं। उसने कॉलिंग के स्क्रीनशॉट्स भी शिकायत के साथ लगाए हैं। पीड़िता ने कहा टीआइ ने उससे मदद का लालच भी दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कानून का जानकार हूं। पीड़िता द्वारा महिला थाना में केस दर्ज करवाया गया था।
टीआइ ने आरोपों को नकारा
उधर टीआइ ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने आरोपित सिपाही अनिरुद्ध के खिलाफ धोखाधड़ी की भी शिकायत की है। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज है। उससे इस संबंध में बात करने और जांच करने के लिए कॉल लगाया था।


Exit mobile version