New DelhiहिंदीEnglish
Indore

दुकान में लगी आग लाखों की शराब जली

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपैल गांव में शराब की दुकान में आगजनी की घटना हुई। जिसमें लाखों रूपये की शराब जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण शराब की बोतल फूटकर हवा में उडने लगी। फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके ठेकेदार मयंक पिता राजेंद्र जायसवाल हैं। […]

दुकान में लगी आग लाखों की शराब जली

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपैल गांव में शराब की दुकान में आगजनी की घटना हुई। जिसमें लाखों रूपये की शराब जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण शराब की बोतल फूटकर हवा में उडने लगी। फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके ठेकेदार मयंक पिता राजेंद्र जायसवाल हैं। रविवार रात में 11.30 बजे कर्मचारी ने दुकान बंद की थी, इसके बाद सवा बारह बजे आग की सूचना मिली। जानकारी अनुसार 17 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया गया। आग में फर्नीचर सहित पूरी दुकान का माल जल गया।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version