New DelhiहिंदीEnglish
Indore

दतिया उपचुनाव सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। कुल 15 राउंड में होने वाली मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त कायम रखी है। सातवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,071 वोट, जबकि कांग्रेस […]

दतिया उपचुनाव सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। कुल 15 राउंड में होने वाली मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त कायम रखी है।

सातवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,071 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को 5,580 वोट प्राप्त हुए।

सातवें राउंड तक कुल मत इस प्रकार हैं:

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह – 31,436 वोट

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी – 28,141 वोट

इस प्रकार सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह 3,295 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। अभी 15 में से 7 राउंड की मतगणना पूरी हुई है और शेष 8 राउंड के परिणाम आने बाकी हैं, जिससे मुकाबला अभी भी रोचक बना हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version