New DelhiहिंदीEnglish
Indore

ढाबों पर आबकारी विभाग का सघन अभियान, 23 प्रकरण दर्ज

बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत गत दिवस 25 जुलाई 2026 को शहर एवं बायपास क्षेत्र के विभिन्न ढाबों पर सघन जांच की […]

ढाबों पर आबकारी विभाग का सघन अभियान, 23 प्रकरण दर्ज

बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत गत दिवस 25 जुलाई 2026 को शहर एवं बायपास क्षेत्र के विभिन्न ढाबों पर सघन जांच की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य बिना लाइसेंस मदिरा परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न ढाबों पर दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत कुल 23 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान 23 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।


विभिन्न ढाबों पर की गई कार्रवाई
पंजाबी ढाबा (रिंग रोड)
रिंग रोड स्थित पप्पू ढाबा पर जांच के दौरान खुले में मदिरापान करते पाए गए व्यक्तियों एवं ढाबा संचालक के विरुद्ध धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए।
ग्रिलीशियस ढाबा (बायपास)
बायपास स्थित ग्रिलीशियस ढाबे पर खुले में मदिरापान करते पाए गए व्यक्तियों एवं संचालक के विरुद्ध 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
अर्बन तड़का एवं सफारी ढाबा
बायपास स्थित अर्बन तड़का एवं सफारी ढाबों पर दबिश के दौरान खुले में मदिरापान करते पाए गए व्यक्तियों तथा ढाबा संचालकों के विरुद्ध कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
मेट्रो ढाबा, पंजतारा ढाबा, गामा दा ढाबा एवं चस्का ढाबा
भोई मोहल्ला क्षेत्र स्थित इन ढाबों पर की गई कार्रवाई के दौरान खुले में मदिरापान करते पाए गए व्यक्तियों एवं संचालकों के विरुद्ध कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा विक्रय, बिना लाइसेंस मदिरा परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान जैसी गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि आबकारी कानूनों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जय सिंह ठाकुर एवं श्रीमती बबिता शिंदे, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती त्रिअंबिका शर्मा, श्री आशीष जैन, श्री सुनील मालवीय सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version