New DelhiहिंदीEnglish
Indore

ड्रग्सकांड में दो साल से फरार इनामी तस्कर राजस्थान से गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर इमरान को प्रतापगढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। आरोपित की दो साल से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2024 में पुलिस ने शादाब खान को 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के […]

ड्रग्सकांड में दो साल से फरार इनामी तस्कर राजस्थान से गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर इमरान को प्रतापगढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। आरोपित की दो साल से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2024 में पुलिस ने शादाब खान को 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इमरान पुत्र शमशेर निवासी ग्राम साकरिया, प्रतापगढ़ फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के चार मामले दर्ज
इमरान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उसे पटेल प्रतिमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं विजय नगर पुलिस ने आरोपित अक्षय गुप्ता निवासी एचआइजी कालोनी को 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। आरोपित विजय नगर थाना के सामने स्थित माल के समीप खड़ा था। पुलिस ने अक्षय की कार और मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version