डॉ. हेडगेवार जन्मशताब्दी न्यास के बद्रीनाथ जिला कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में डॉ. हेडगेवार जन्मशताब्दी न्यास के बद्रीनाथ जिला कार्यालय का आज गुरु माउली नंदा नगर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन डॉ. हेडगेवार जन्मशताब्दी न्यास के अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बद्रीनाथ जिला माननीय संघचालक श्री रामनरेश सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।


इस अवसर पर मालवा प्रान्त से सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री मनीष जी नीम, सह व्यवस्था प्रमुख श्री रूपेश जी पाल, सह प्रचार प्रमुख श्री पवन जी तिवारी, इंदौर विभाग से विभाग कार्यवाह श्री रितनेश जी रघुवंशी, धर्म जागरण संयोजक श्री किशोर जी चौकसे, सेवा प्रमुख श्री विकास जी मेडतवाल, सामाजिक सद्भाव संयोजक श्री प्रेम जी सोनी, बद्रीनाथ जिला कार्यवाह श्री पूनम जी मौर्य, सह कार्यवाह श्री विनोद जी गुर्जर, श्री गणेश जी पटेल, बद्रीनाथ जिले से सभी नगरों के माननीय संघचालक, नगर कार्यवाह, सह कार्यवाह, जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. हेडगेवार जन्मशताब्दी न्यास से सचिव उमेश जी खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष विजय जी जैन, अशोक जी अधिकारी, सतीश कौशल, स्थानीय विधायक श्री रमेश मेंदोला जी, कई पार्षद तथा समाज से कर्नल बर्मन, डॉ अभ्युदय वर्मा जी, हेमंत जी अत्रिवाल, विजय जी गोयल, राजेश जी गुप्ता, प्रहलाद जी चौकसे, भगवान दास जी गोडाने आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version