Independent journalism. Clear context.
TimeNewsTODAY
Indore

डिफेंस मन्युफेक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के लिए 16 जून को एमपीआईडीसी इंदौर में वर्कशॉप

मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा देश को रक्षा उत्पादों के विनिर्माण एवं इसमें लॉर्ज इकाईयों के साथ-साथ एम.एस.एम.ई., स्टार्टअप, शिक्षा संस्थान, औद्योगिक संगठन आदि की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 16 जून, 2026 दोपहर 03:00 बजे एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, अतुल्य आईटी पार्क, इंदौर में “रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर” कार्यशाला […]

Abhishek Raghuvanshi 3 months ago · 1 min read

मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा देश को रक्षा उत्पादों के विनिर्माण एवं इसमें लॉर्ज इकाईयों के साथ-साथ एम.एस.एम.ई., स्टार्टअप, शिक्षा संस्थान, औद्योगिक संगठन आदि की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 16 जून, 2026 दोपहर 03:00 बजे एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, अतुल्य आईटी पार्क, इंदौर में “रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर” कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ऐसे उद्योगों से संवाद करेंगे जो या तो रक्षा विनिर्माण में कार्यरत है अथवा इस प्रकार के उत्पादों में कार्यरत है जिनका रक्षा संबंधी कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में प्रारंपरिक विनिर्माण के अलावा नवीन नवाचार, टेक्नोलॉजी तथा पुरानी पद्धति को बदलने हेतु सुझाव आमंत्रित किए जायेंगे साथ ही ऐसी इकाईयाँ सीधे डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन से जुड़ सकेंगी एवं प्रदेश में विनिर्माण के नए अवसर उत्पन्न होंगे जिससे निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहित होगा।
इच्छुक उद्योग, उद्यमी, स्टार्ट-अप्स एवं संस्थान कार्यक्रम में भाग लेने हेतु Invest MP Portal पर पंजीयन कर सकते हैं अथवा इस क्यू.आर. कोड के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकता है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version