इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़कर उनमें रखे बक्से चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक रवि कुमार ठाकुर निवासी सिंगापुर टाउनशिप ने शिकायत दर्ज कराई है। रवि कुमार ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक पिकअप और टाटा एस गाड़ी माल से भरी हुई लोहामंडी स्थित सनातन हाउस के सामने खड़ी की गई थी।
शनिवार सुबह जब ड्राइवर जयप्रकाश गाड़ी देखने पहुंचा, तो बोलेरो वाहन के कांच टूटे हुए मिले। गाड़ियों के अंदर रखे करीब 42 बॉक्स गायब थे। यह माल स्मार्क टाइम लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और तनिष्क ट्रांसपोर्ट पर पहुंचाया जाना था। शनिवार को रवि कुमार ठाकुर ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
