टारगेट और कमीशन के लालच में एक ही चेहरे पर खरीदे सैकड़ों सिमकार्ड, पूछताछ में खुलासा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राज्य साइबर सेल और डीओटी द्वारा एआई की सहायता से ऐसे सिमकार्ड चिन्हित किए है,जो एक ही नाम-पते और एक ही आईडी से खरीदे थे। इसमें पहला नाम विपिन का सामने आया।
राज्य साइबर सेल और डीओटी द्वारा पता लगाया गया।
एआई की सहायता से ऐसे सिमकार्ड चिन्हित किए है।
एक ही नाम-पते और एक ही आईडी से खरीदे थे।
इंदौर। ऑपरेशन फेस के तहत गिरफ्तार आरोपित विपिन मगरदे से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। आरोपित ने कमीशन और टारगेट के लालच में स्वयं के नाम से 84 सिमकार्ड खरीदना स्वीकारा है। जांच में दो अन्य पीओएस एजेंट की जानकारी मिली है,जो दो सौ से ज्यादा सिमकार्ड एक्टिवेट कर चुके हैं। एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार बैतूल निवासी विपिन की गिरफ्तारी ऑपरेशन फेस(एफएसीई) के तहत हुई है। राज्य साइबर सेल और डीओटी द्वारा एआई की सहायता से ऐसे सिमकार्ड चिन्हित किए है,जो एक ही नाम-पते और एक ही आईडी से खरीदे थे। इसमें पहला नाम विपिन का सामने आया।
स्वयं को पीओएस एजेंट बताने वाले विपिन ने बताया कि टारगेट और कमीशन के लालच में उसने कंपनी से सिमकार्ड खरीदे और एक्टिवेट कर एक महीने बाद नष्ट कर दिए। पुलिस अब विपिन की तरह काम करने वाले दो अन्य एजेंट की तलाश कर रही है।

Exit mobile version