जल संचय जन भागीदारी” अभियान के तहत 20,490 कंटूर ट्रेंच बनाकर देश में द्वितीय स्थान पर रहा नगर निगम खंडवा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत संचालित “जल संचय जनभागीदारी” अभियान में खण्डवा नगर निगम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कंटूर ट्रेंच निर्माण के क्षेत्र में देशभर के नगरीय निकायों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम खंडवा की आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 29 सदस्यीय विशेष दल का गठन किया गया। दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों ने खण्डवा नगर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सर्वेक्षण कर लगभग 130 स्थलों का चिन्हांकन किया, जहाँ कंटूर ट्रेंच निर्माण के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की अपार संभावनाएं थीं। इन चिन्हित स्थानों पर 20,490 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया, जिससे खण्डवा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कंटूर ट्रेंच निर्माण से वर्षा के जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version