चेन स्नेचिंग की घटना करने वाले शातिर बदमाश पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

दिनांक 17/01/2026
· चेन स्नेचिंग की घटना करने वाले शातिर बदमाश पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त मे ।
· चेन स्नेचिंग करने वाले आऱोपी निलेश पर एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द ।
· आऱोपीगण का पूर्व से ही चैन स्नेचिंग का अपराधिक रिकार्ड ।
· आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व महिला से छिनी गई सोने की चेन बरामद ।
इंदौर कमिश्नरेट के जोन 4 में चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी द्वारा विशेष अभियान चलाने एवं तत्पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे । जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय श्री दीशेष अग्रवाल श्री के निर्देशन में द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त महोदय अन्नपूर्णा श्री शिवेन्दु जोशी एवं थाना अन्नपूर्णा प्रभारी श्री अजय कुमार नायर व उनकी टीम ने एक सुसंगठित योजना बनाते हुए घटना के दो घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
· घटना का विवरण:-
दिनांक 13/01/2026 को फरियादिया अंजली पति गिरिश बोराडे उम्र 53 साल निवासी म.न. 1578 सेक्टर डी सुदामा नगर इंदौर ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.01.2026 को मै दोपहर करीबन 03.15 बजे मैं मेरी बहन अर्पणा चेन्डके के साथ वैशाली नगर मैं मेरे घर का काम चल रहा है उसे देखने के लिये हम दोनो बहने पैदल जा रही थी । जैसे हि हम लोग सेक्टर सी वैशाली नगर पहुँचे व गली मे टर्न लेने लगे तो सामने से एक अज्ञात बदमाश अपनी मोटर सायकल से आया और मेरे गले मे पहनी हुयी सोने की चैन को झपट्टा मारकर लेकर चला गया घटना को गंभीरता से लेते हुए तथा आरोपीगण द्वारा क्षेत्र मे अन्य इसी तरह की घटना किये जाने की आशंका तथा आरोपीगण को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी द्वारा फरियादिया एवं साक्षीगण से आऱोपीगण के बारे मे प्राप्त जानकारी एकत्रित कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई । पुलिस टीम द्वारा सी सी टी व्ही कैमरे व टेकनिकल साक्ष्य के आधार पर मुखबिर की सूचना पर आई टी पार्क सिंहासा पहाडी पर उक्त हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर टीम के द्वारा उन्हे रोकने की कोशिश की किन्तु संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये पहाडी से भागा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया , घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति उचाई से गिरने से हाथ व पैरो मे चोटे आई । संदिग्ध से पूछताछ करने पर वैशाली नगर कुछ दिन पूर्व की गई चेन स्नेचिंग की घटना करना स्वीकार किया तथा तथा पूछताछ करते अन्य आरोपी के सामिल होने की जानकारी दी गई । बाद अन्य आऱोपी को ट्रेजर फेन्टेंसी से गिरफ्तार किया गया उक्त दोनो आरोपीगण से घटना मे महिला से छीनी गई की सोने की चेन व प्रयुक्त मोटर साइकिल होर्नेट MP09VQ5464 की जप्त की गई । कुल जप्त किया गया मश्रुका करीबन 2,80,000/- रूपये
· गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण व अपराधिक रिकार्ड

  1. निलेश पिता मनोहर मस्करा उम्र 31 साल निवासी शिव नगर चोकी ढाणी खण्डवा रोड इंदोर
  2. उमेश सेन पिता पप्पू सेन उम्र 34 साल निवासी 499 दतोदा रोड इंदौर
    · जप्त मश्रुका-
    आऱोपी द्वारा छिनी गई चैन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल किमती करीबन 2,80,000/- रूपये
    नोट- आरोपी निलेश मस्करा जो कि शातिर चेन लूटेरा है इसके पहले करीबन एक दर्जन- लूट , चोरी , लडाई झगडे के अपराध इंदौर शहर के थानो मे पंजीबध्द है ।
    उक्त सफल कार्यवाही मे थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री अजय कुमार नायर, उनि सुदीप्ता श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 1066 जितेंद्र, आरक्षक 162 राकेश , आर.2421 विश्वेन्द्र ,आरक्षक 870 ऋषिकेश रावत की प्रमुख भूमिका रही ।

Exit mobile version