इंदौर/अमृतसर। सिख समाज के उत्थान और वैश्विक स्तर पर पंजाबी संस्कृति को सशक्त करने में सक्रिय संस्था ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संस्था के संरक्षक, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा श्री गुरदीप सिंह भाटिया को ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया।
श्री भाटिया वर्तमान में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश सलाहकार, कम्यूनिटी लीडर पैनल (नई दिल्ली) के सदस्य हैं । इसके साथ ही वे गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी, विष्णुपुरी में सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं तथा राऊ विधानसभा मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता सर्वविदित है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री मधुवर्मा, युवा सिख संगठन के सदस्यों सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों ने श्री भाटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
