क्षेत्र की आवश्यक सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत
नवीन सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के वार्ड क्रमांक 66 अंतर्गत गोपाल बाग, प्रेम नगर, प्रताप नगर एवं लाड़काना नगर को जोड़ने वाली नवीन सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी जी उपस्थित रहे। साथ ही महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव जी एवं विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर समिति सदस्य संजय पंजाबी जी ने किया, जबकि पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी जी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सत्कार इंदौर सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी एवं क्षेत्र के रहवासियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी जी, महापौर पुष्पमित्र भार्गव जी एवं विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जी ने क्षेत्रवासियों को नवीन सी.सी. रोड निर्माण कार्य की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
सभी अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि भारत पारख जी, पंचायत अध्यक्ष राजा पी. एल. राजा मंधवानी जी, संजय पंजाबी जी, कमल आहूजा, कमल पुरी गोस्वामी, बंटू अरोरा, सतनाम खनुजा, अजीत टुटेजा, हरभजन सिंह, तिवारी जी, जोशी जी, राम भैया, कपिल जैन, प्रकाश परवानी, अजीत कमोरा, भाजपा नेता प्रशांत बिजलानी, जीतेन्द्र बनसोडे, अक्षय चितले, नगर मोर्चा पदाधिकारी ऋषि सिंह सोलंकी, राहुल राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए सांसद, महापौर, विधायक एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास को नई गति मिलेगी।
जनहित के विकास कार्यों के साथ वार्ड क्रमांक 66 निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
