केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सोमवार को इंदौर में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की करेंगी समीक्षा

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का 15 जून 2026 को इंदौर आगमन प्रस्तावित है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार दोनों मंत्रीगण इंदौर स्थित सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD) के पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, गोमटगिरी, हातोद रोड, गांधीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
केंद्र के सहायक निदेशक श्री भवानी शंकर साल्वी ने बताया कि मंत्री द्वय द्वारा बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य अभियान तथा प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD) के पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों की सहभागिता रहेगी।

Exit mobile version