कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अन्य खरीदार भी लपेटे में
82 लाख की जमीन कौड़ियों में खरीदी

कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया पर भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कटनी के कुठला थाने में CSP समेत अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी, दबाव बनाने व आपराधिक सांठगांठ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधिक प्रकरण दर्ज होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने की है।
पूरा मामला बेशकीमती जमीन के सौदे से जुड़ा है। विभागीय जांच में सामने आया कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार इस जमीन की वास्तविक कीमत 82 लाख 86 हजार 930 रुपये थी। पुलिसिया तंत्र और पद के रसूख का कथित दुरुपयोग कर इस जमीन की रजिस्ट्री मात्र 18 लाख 20 हजार रुपये में करवा ली गई। इसमें कागजों पर 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 3.20 लाख रुपये नकद देना दर्शाया गया।

Exit mobile version