एमपीपीएससी प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 की निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण केन्द्र की सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी प्रशिक्षण केन्द्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित शीघ्र संस्थान में जमा करें तथा निःशुल्क कोचिंग का लाभ प्राप्त करें।
लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग का निवासी होना आवश्यक है। आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच तथा स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी रहेगा।
प्रशिक्षणार्थियों के लिए केन्द्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों से युक्त समृद्ध पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध है। अनुभवी एवं योग्य अतिथि प्राध्यापकों द्वारा प्री, मेन्स तथा साक्षात्कार की तैयारी कराई जाती है। छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि नियमानुसार उपस्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version