इंदौर में गरमाए वंदे मातरम् विवाद के बीच कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम को सोमवार को एमजी रोड थाने बुलाया गया… यहां एसपी विनोद दीक्षित के समक्ष फौजिया अलीम के बयान हुए… पुलिसिया सूत्रों ने मीडिया को बताया कि पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत पूछताछ हुई और बयान दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच हो रही… इसके बाद फौजिया शेख अलीम को पुलिस कमिश्नर कार्यालय भी पहुंचना पड़ा और भी अधिकारियों ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा… उधर, वंदे मातरम् गाने से इनकार करने वाली कांग्रेस पाष्द रुबीना खान के पति इकबाल खान का भी पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे महापौर व अन्य विधायकों के साथ पूजा करते नजर आ रहे…
उषा ठाकुर बोलीं – ”तो पाकिस्तान चले जाएं…”
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ऊषा ठाकुर ने रुबीना इकबाल पर निशाना साधते हुए कहा, ”यदि आपने भारतीय संविधान की शपथ ली है तो उसके आदेश का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है… यदि आप शरीयत के मुताबिक जीना चाहते हैं, तो शरीयत का कानून इस देश में नहीं चलता… आप पाकिस्तान जाएं या किसी इस्लामिक देश जाएं जहां शरीयत चलती हो…
