एनआईटीटीटीआर में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शासकीय महाविद्यालयों के 60 प्राध्यापक होंगे शामिल

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), भोपाल द्वारा 3 से 5 जून 2026 तक ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों से 60 प्राध्यापकों का चयन किया गया है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सिद्धांतों, सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन शिक्षा पद्धति और समकालीन शिक्षा में इसकी उपयोगिता से विद्यार्थियों का परिचय कराना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राध्यापकों को भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे शिक्षण कार्य में इन अवधारणाओं को प्रभावी रूप से शामिल कर सकें।

Exit mobile version