देश की बात, आपके शहर से
Indore25°COvercast
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दानगर इन्दौर में प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु ऋण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
उप संचालक रोजगार श्री पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। जिसमें अपाल्टो प्रायवेट लिमिटेड, गरूड़ गति एलएलपी, टीसीआईएल, जेजे इंडस्ट्रिज, लाल पैथलैब्स फाउंडेशन, श्याम टाटा मोटर्स आदि के 800 से अधिक रिक्त पदों के प्रारंभिक चयन हेतु उपस्थित रहेंगी। इन संस्थाओं में ऑफिस बॉय, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमिन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेसमैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स, मशीन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी/सीएमसी ऑपरेटर, प्रेस ऑपरेटर, वेल्डिंग ऑपरेटर, टूल रूम ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल पद, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सोर्सिंग ऑफिसर, काउंसलर, मोबिलाइज़र, ट्रेनर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रीशियन, प्रोडक्शन इंजीनियर, वेल्डर, वेयरहाउस एसोसिएट, फैक्ट्री हेल्पर तथा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव सहित फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि द्वारा आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।
उक्त रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियाँ साथ लाने की अपील की गई है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से युवा संगम कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version