उन्नत कृषकों को मिलेंगे पुरस्कार कृषकों से 25 मई तक मंगाए गए आवेदन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर जिले में किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 में कृषि की उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाने वाले उन्नत किसानों को राज्य शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी किसानों को आत्मा योजनान्तर्गत मिलेंगे।
कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था की परियोजना संचालक सह उप संचालक श्रीमती शर्ली थामस ने बताया कि आत्मा योजनान्तर्गत उन्नत किसानों को जिला स्तर पर 25-25 हजार रुपये और विकासखण्ड स्तर पर 10-10 हजार के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिये विभाग द्वारा जिले के किसानों से 25 मई 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मंगाए गए हैं। कृषि श्रेणी हेतु आवेदन संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से प्राप्त किए जा सकते है। इसी प्रकार उद्यानिकी कृषक आवेदन उद्यान विभाग तथा पशुपालक कृषक पशुपालन विभाग से और मछली पालक कृषक मछली पालन विभाग से एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन प्राप्त कर, आवेदन संबंधित उसी विभाग से सत्यापन पश्चात 25 मई 2026 शाम 6 बजे तक जमा कर सकते है।

Exit mobile version