22 साल की एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। उसने कई बार युवती को झूठ बोलकर उसका फायदा उठाया। जब युवती ने शादी का बोला तो वह शादी करने से मना करने लगा और उसे बदनाम करने और जान से मरवाने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:
शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज, बदनाम करने की धमकी दी
22 साल की एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। उसने कई बार युवती को झूठ बोलकर उसका फायदा उठाया। जब युवती ने शादी का बोला तो वह शादी करने से मना करने लगा और उसे बदनाम करने और जान से मरवाने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर सचिन चौहान निवासी खंडवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसके ही इलाके का रहने वाला है। साल 2023 में उनकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। इस बीच वह युवती से मिलने के लिए उसके हॉस्टल पहुंच गया। जहां उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने जब उसे शादी करने का बोला तो वह मना करने लगा। साथ ही वह युवती को धमकाने लगा कि वह उसे बदनाम कर देगा और जान से मरवाने की भी धमकी देने लगा। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नाबालिग के साथ की हरकत इधर,
बाणगंगा इलाके में नाबालिग के साथ एक युवक ने गलत हरकत कर दी। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कायमी की है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह जब कचरा डालकर लिफ्ट से वापस आ रही थी तभी फिल्ट में एक युवक जिसको वह नहीं जानती वह पहले से लिफ्ट में मौजूद था। जब वह लिफ्ट में गई तो युवक ने उसके साथ हरकत तक दी। लिफ्ट से बाहर निकलकर नाबालिग ने घटना अपनी मौसी को बताई और उन्होंने उसका नाम पूछा तो वह भाग गया।