इंदौर के चंदन नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चंदन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। बताया जाता है कि सुबह परिवार जनों ने उसे फंदे पर लटके देखा था।
पुलिस ने बताया कि गांधी पैलेस कॉलोनी में रहने वाली प्रगति पति आनंद राजपूत ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने बताया कि 8 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। प्रगति के पति चिल्ड वाटर सप्लाय का काम करता है। मंगलवार को वह घर पहुंचा तो उसने पत्नी के फंदे पर देखा। आनंद के माता-पिता परिवार के एक प्रोग्राम में गए हुए थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
