इंदौर में भाजपा और आरएसएस के बीच हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विधानसभा क्षेत्र-4 में भाजपा और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों के कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
तकनीकि साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस
आरोपियों के खिलाफ लगी प्राणघातक हमले की धारा
भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र-4 में भाजपा और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों के कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस अब तकनीकि साक्ष्यों की जांच कर रही है। जिसमें सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल पर मोबाइल आदि की जानकारी जुटा रही है। मामले में भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है, भाजपा ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र-4 के प्रभारी पद से हटा दिया है। इतनी गंभीर धारा होने के बाद भी अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।
मामले में विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चित्तौड़ा, वीरेंद्र, शानू उर्फ सौरभ दिघे, गिरीश शेंडगे, अमित कोकाटे, मनीष इमोलिया और प्रशांत सोनी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी जयानी आगार ने मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। लेकिन एक भी आरोपित को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर चुकी है।
दरअसल घटना की शुरुआत शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। उषा नगर में रहने वाला आरएसएस से जुड़े नीतेश दोपहिया वाहन से कुत्तों को खाना खिलाने गया था। इसपर वीरेंद्र ने नीतेश को टोका कि गंदगी फैलती है। इसपर दोनों की तरफ से आए लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। इसके बाद वीरेंद्र शेडगे के घर व आफिस पर हमला कर दिया।

Exit mobile version