करोड़ों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे गुंडे विष्णु दुबे उर्फ बमबम ने चौकीदार के साथ मारपीट की। कनपटी पर बंदूक रख विष्णु उस्ताद हत्याकांड दोहराने की धमकी दी।
चर्चित विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपी गुंडे विष्णु दुबे उर्फ बमबम ने धमकाया है
करोड़ों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे गुंडे ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की
लाल रंग की कार से गुंडों की फौज लेकर पहुंचा और बंदूक अड़ा दी
इंदौर। चर्चित विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपित गुंडे विष्णु दुबे उर्फ बमबम ने धमकाया है। करोड़ों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे गुंडे ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की। कनपटी पर बंदूक रख कर विष्णु उस्ताद हत्याकांड दोहराने की धमकी दी है।
मोथला निवासी युवराज संजय डाबी ने आइजी अनुराग को शिकायत की है। युवराज धन्नड़ स्थित गौरव मुंगड़ की जमीन पर चौकीदारी करता है। गौरव ने अनिल कराड़े और जितेंद्र सेन (पटेल) व शीला पटेल से जमीन का सौदा किया था। युवराज को देखभाल के लिए रखा गया था।
आरोप है कि शुक्रवार को बमबम लाल रंग की कार से गुंडों की फौज लेकर पहुंचा और बंदूक अड़ा दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की।उससे कहा कि जमीन की चौकादीरा छोड़ देना वरना गोली मार दूंगा। मैंने विष्णु उस्ताद की हत्या की है। मोबाइल नंबर में आखिरी में 302 (हत्या की धारा) आते हैं। पुलिस वालों से मेरे बारे में पूछ लेना। कोर्ट,कचहरी और थानों से फर्क नहीं पड़ता है। बमबम के विरुद्ध कईं थानों में अपराध पंजीबद्ध है। जमीनों पर कब्जे और विवादित प्रापर्टी खरीदने का काम करता है।
