इंदौर में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अभिनव पहल : अब सोमवार की टीएल बैठक होगी वर्चुअल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र लिए गए निर्णयों के परिपालन में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने प्रति सप्ताह सोमवार को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में आज सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा पत्रों के निराकरण संबंधी टीएल बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की जा रही है। सामान्यतः इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में अधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शामिल होते हैं, अब कलेक्टर कार्यालय स्थित विभागों के अधिकारियों को छोड़कर अन्य विभागों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सहभागिता करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम, समयबद्ध एवं प्रभावी बनाना है। साथ ही अनावश्यक आवागमन को कम कर समय एवं संसाधनों की बचत सुनिश्चित करना भी है। जिला प्रशासन की यह पहल आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग एवं सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version