इंदौर में पहले नाबालिग से की अश्लील हरकत, फिर मां पर चाकू से किया हमला, चार पर FIR दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस के अनुसार घटना ग्राम अलवासा से नयापुरा की है। 13 वर्षीय पीड़िता कोचिंग जा रही थी। गांव में रहने वाले इमरान ने रास्ता रोक लिया। उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा।
कोचिंग जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत
बीच-बचाव करने आए परिजनों को आरोपी के परिवार ने पीटा
बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पीड़िता की मां पर चाकू से हमला कर दिया था।
पुलिस के अनुसार घटना ग्राम अलवासा से नयापुरा की है। 13 वर्षीय पीड़िता कोचिंग जा रही थी। गांव में रहने वाले इमरान ने रास्ता रोक लिया। उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता द्वारा स्वजन को घटना बताई और आरोपित के परिवार से बात की। आरोप है कि इमरान की मां परवीन, पिता अनीस और बहन शालू ने भी हंगामा किया और पीड़िता के स्वजन पर हमला कर दिया। इमरान ने तो सब्जी काटने के चाकू से वार कर दिया। एकमत होकर आरोपितों ने धमकाया तो स्वजन ने घर में कैद कर जान बचाई।

Exit mobile version