इंदौर में तेज रफ्तार बोलरो ने खाई पलटी: गाड़ी में सवार युवक की मौत, तीन घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सुपर कारिडोर पर सोमवार तड़के एक बोलेरो गाड़ी पलट खा गई। हादसे में करीब 4 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सभी मान के प्रोग्राम में शामिल होने धार जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक घटना सुपर कॉरिडोर की है। यहां पर बोलेरो नंबर MP13ZV3598 संतुलन बिगड़ने के चलते पलटी खा गई। इस दौरान इसमें बैठा दीपक(30) पुत्र नारायण ठाकुर निवासी छोटा नागदा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी धार से इंदौर एक मान के प्रोग्राम में आ रहे थे। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि टायर फटने से हादसा हुआ है। सभी युवक शराब ठेकेदार के यहां काम करते हैं। 26 जनवरी की छुट्टी होने के चलते सभी एक साथ निकले थे। जानकारी के मुताबिक सभी शराब के नशे में थे। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

Exit mobile version