इंदौर में खूनी रंजिश, दिन में हुई कहासुनी, रात को 18 साल के लड़के ने युवक के सीने में घोंपा चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर में कहासुनी पर एक युवक ने अन्य युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान 18 साल के लड़के ने युवक की हत्या की कोशिश की और सीने व गाल पर चाकू मारे। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
। चंदननगर थाना क्षेत्र में कहासुनी में प्राणघातक हमला हो गया। 18 साल के लड़के ने युवक की हत्या की कोशिश की और सीने व गाल पर चाकू मारे। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना नाका वाला रोड़ पर हनी कैफे के सामने की है।
हमला सकीना मंजिल (चंदननगर) निवासी 23 वर्षीय अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल रऊफ पर हुआ है। मोहम्मद हुसैन पुत्र गुलाब सरवर निवासी आमवाला रोड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल युवक की आरोपित से दिन में कहासुनी हुई थी। रात करीब पौने 11 बजे वह दोस्त अरसलान के साथ काम से जा रहा था। रास्ते में चाय पीने रुका और आरोपित मोहम्मद हुसैन से सामना हो गया। उसने दोपहर में हुए विवाद का जिक्र किया और चाकू से हमला कर दिया।
जबरदस्ती रूम में घुसकर सामान ले गए युवक
लसूड़िया पुलिस ने महालक्ष्मी नगर निवासी देव कुमार की शिकायत पर गगन यादव निवासी निपानिया,मनीष यादव ,ओम यादव और देवेश यादव के खिलाफ कायमी की है। देव ने पुलिस को बताया आरोपित जबरदस्ती स्कीम नंबर 78 स्थित रुम में घुस गए और दोस्त दर्शन को धमका कर उसका सामान उठा कर ले गए।

Exit mobile version