इंदौर के TCS में काम करने वाली महिला की हत्या, घर में मिला मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ शव

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक 36 वर्षीय महिला का शव उसके घर में ही मिला है। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मृतका टीसीएस कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करती थी, वह घर पर अकेली ही रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में मिला मूंह में कपड़ा ठूसा महिला का शव
मृतका TCS में हाउसकीपिंग का काम करती थी
महिला की हत्या ड्यूटी पर जाने के कुछ देर पहले हुई
इंदौर: शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह घर पर ही शव मिला। महिला के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपडा ठूंसा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक गायत्री पत्नी सुनिल धीमान (36) निवासी गंगाबाग कॉलोनी का शव घर पर मिला है। वह टीसीएस कंपनी में हाउसकिपिंग का काम करती थी। सुबह छह से शाम छह बजे तक ड्यूटी रहती थी। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो स्टाफ का व्यक्ति घर पहुंचा, तो वह मृत हालत में मिली।
हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। महिला की हत्या की गई है, लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा की हत्या कैसे की है। महिला का परिवार छिंदवाड़ा का रहने वाला है, वह शनिवार को आएगा उसके बाद पोस्टमार्टम होगा।
ड्यूटी जाने के पहले ही की हत्या, यूनिफार्म में थी महिला
पुलिस ने बताया कि आशंका है कि महिला की हत्या ड्यूटी पर जाने के कुछ देर पहले ही हुई है। क्योंकि उसका टिफिन के लिए भोजन बन रहा था, जिसे वह साथ में लेकर जाती है। साथ ही वह यूनिफार्म में भी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भजन चल रहे थे।
खुद के घर में अकेली रहती थी महिला
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्यूटी जाने के पहले ही घर में कोई संदिग्ध पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। पति मानसिक रूप से बीमार है, वह घर पर नहीं था। गले पर अभी कोई निशान नहीं मिले हैं। महिला के कोई बच्चे नहीं है। खुद का घर है, जिसमें वह अकेली रहती थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट भी ले लिए है।

Exit mobile version