इंदौर के हॉस्टल में शराब पार्टी पर छापा, पुलिस से भिड़े 5 युवक हिरासत में, इनामी तस्कर भी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तुलसीनगर में एक होस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी से हंगामा हो गया।
रहवासियों की शिकायत पर होस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी पर छापा
नशे में युवकों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जत की, पांच को हिरासत में लिया
होस्टल संचालक को नोटिस देने की तैयारी, रहवासियों ने लगाए गंभीर आरोप
इंदौर। तुलसीनगर में एक होस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी से हंगामा हो गया। रहवासियों की शिकायत पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो नशे में धुत युवक उनसे हुज्जत करने लगे। पुलिस को पांच लोगों को हिरासत में लेना पड़ा। होस्टल संचालक को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
होस्टल में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे
घटना बी-सेक्टर की है। नीरज के होस्टल में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। रातभर हंगामा होता रहा। रहवासियों ने काल कर पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम को बताया कि आए दिन यहां हंगामा होता है। नशे में तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं।
डीजे बंद करने के लिए कहा
शिकायत पर पुलिसकर्मी पहुंचे और डीजे बंद करने के लिए कहा। पार्टी में सात युवक बताए गए थे। नशे की हालत में वे पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। जवानों ने वायरलेस सेट से प्रसारण कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और युवकों को हिरासत में ले लिया।
रहवासियों का आरोप है कि होस्टल संचालक का नियंत्रण नहीं है। बाहरी युवक-युवतियां यहां नशा पार्टी करते हैं। पुलिस के सामने ही शराब की बोतलें नीचे फेंकी गई थीं।

Exit mobile version