इंदौर के लसूडिया में ई-रिक्शा कारखाने में आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल ने पाया काबू; दूसरी घटना में शोरूम की केबल में आग लगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया इलाके में रविवार दोपहर एक ई-रिक्शा मैन्युफैक्चरिंग कारखाने में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग ऑटो शोरूम के पीछे बने कंपाउंड में स्थित ई-रिक्शा कारखाने में लगी थी। घटना के दौरान काफी दूर तक धुआं उठता दिखाई दिया। कंपाउंड में मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि आग अंदर तक फैल गई थी, जिसे एक टैंकर पानी डालकर काबू में कर लिया गया।
शोरूम के बाहर केबल में भी लगी आग
उधर, एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित एक शोरूम में केबल में आग लग गई। आग कुछ ही देर में अंदर तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

Exit mobile version