इंदौर के ड्रग्स कांड में फरार तस्कर-पैडलर पर 1.30 लाख रुपये इनाम घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस आरोपितों की लंबे समय से तलाश कर रही है। कुछ आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने और भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई भी चल रही है। सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।
इंदौर। एनडीपीएस एक्ट में फरार 16 आरोपितों पर नारकोटिक्स विंग के डीआईजी महेश चंद जैन ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस आरोपितों की लंबे समय से तलाश कर रही है। कुछ आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने और भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई भी चल रही है। सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।
डीआईजी के अनुसार आरोपित मांगीलाल चौधरी काजाराम चौधरी निवासी ग्राम जेलात्रा जालौर (राजस्थान) पर बीस हजार रुपये इनाम राशि घोषित की है। इसी प्रकार आरोपित गोविंद मोतीलाल मीणा निवासी ग्राम गमेरपुरा चीताखेड़ा, नीमच, राकेश जगदीश गुर्जर निवासी बोरखेड़ी चारण मंदसौर, दिलीप मोहनलाल अहीर निवासी ग्राम बमोरी नीमच, विनोद आशाराम मीणा निवासी ग्राम जाजली प्रतापगढ़ (राजस्थान), मिश्रीलाल भंवरलाल कुमावत निवासी मोराकला पाली (राजस्थान)ओंकार सिंह उर्फ लाल सिंह गेनचन्द्र सिंह निवासी धंधाल जगानूउधमपुर जम्मु, रमेश रत्नाराम विश्नोई निवासी ग्राम मोटाई सावल नगरजिला जोधपुर (राजस्थान) पर दस दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार विरेंद्र सिंह उर्फ राहुल सिंह सौंधिया राजपूत निवासी ग्राम तुरकिया मंदसौर, ओमप्रकाश खंगाराम खिलेरी निवासी झाब सांचौर, कैलाश रुपाराम विश्नोई निवासी देशांतरीनाडी बाड़मेर (राज.), भागीरथ हरदाराम विश्नोई निवासी सतरेन चैनासरनागौर, थाना (राजस्थान), गोपाल लादूलाल जाट, निवासी ग्राम दातड़ा छोटा भीलवाड़ा (राजस्थान), भवानी सिंह चतरसिंह, निवासी ग्राम करौली, जालौर (राजस्थान), रोहित भोला मंडल निवासी शोभापुर कॉलोनी, बैतूल और आरोपी नीलेश पाटीदार संजय पाटीदार निवासी परिचालिका नगर तिलक नगर पर पांच पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Exit mobile version