Independent journalism. Clear context.
TimeNewsTODAY
Indore

इंदौर के डायल-112 हीरोज

खेलते-खेलते घर से बिछड़े 3 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से खेलते-खेलते घर से निकलकर परिजनों से बिछड़ गए 03 वर्षीय बालक को सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से मासूम सकुशल […]

Abhishek Raghuvanshi 3 months ago · 1 min read

खेलते-खेलते घर से बिछड़े 3 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से खेलते-खेलते घर से निकलकर परिजनों से बिछड़ गए 03 वर्षीय बालक को सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से मासूम सकुशल अपने घर पहुँच सका।
14 जून को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खजराना क्षेत्र अंतर्गत पटेल कॉलोनी में एक 03 वर्षीय बालक गुम हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना खजराना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री सुनील मालवीय, आरक्षक श्री करण चौधरी एवं पायलट श्री अंकित शुक्ला ने मौके पर पहुँचकर परिजनों से बालक के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं उसका फोटो प्राप्त किया। इसके उपरांत टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तलाश एवं पूछताछ प्रारंभ की। तलाश के दौरान बालक के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर डायल-112 जवानों ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसके घर पहुँचकर आवश्यक पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया।
डायल-112 हीरोज श्रृंखला की यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन सहायता ही नहीं, बल्कि बच्चों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ हर परिस्थिति में सहायता पहुँचाने का कार्य भी निरंतर कर रही है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version