*आयुक्त द्वारा जनसुनवाई जनसुनवाई में 32 आवेदन प्राप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई आयुक्त के कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य, रिमूव्हल, सीवरेज, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 32 आवेदन प्रस्तुत किए गए। आयुक्त श्री सिंघल ने सभी नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।
आयुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों को जनसुनवाई के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version