आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

धार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वृत्त मनावर क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन से 167 पेटी अवैध मदिरा जप्त की गई।
🍺 जप्त मदिरा में बीयर केन एवं देसी प्लेन मदिरा शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 1953 बल्क लीटर है।
🚔 दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
⚖️ न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को उप जेल मनावर में दाखिल किया गया।
💰 जप्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत ₹10.77 लाख आंकी गई है।
➡️ अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

Exit mobile version