आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त

 कलेक्टर  श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गत गुरूवार को आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन वृत्त मालवामिल अ की टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई । यह कार्रवाई कंट्रोल रूम प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज कुमार अग्रवाल तथा सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी श्री कमलेश सोलंकी के नेतृत्व  में की गई।

     इस कार्यवाही में सोमनाथ की जूनी चाल (खाली मैदान) पर एक बिना नंबर की सफेद रंग की दो पहिया वाहन  डेस्टिनी 125 स्कूटी पर परिवहन कर ले जाई जा रही   50 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। बरामद मदिरा को वाहन सहित जप्त कर मुकेश पिता मुलचंद  यादव  निवासी लाला का  बगीचा इंदौर के   विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबध्द  किया गया। जप्त मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग  55350/- रुपए है।

    इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक निहाल सिंह बुंदेला, मुकेश रावत, वीरेन्द्र पटेल, नितिन सोनी,  मुकेश चौहान, विनिता नगराज का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Exit mobile version