आईफोन का लॉक नहीं खोल पाया बदमाश:भोपाल के हॉस्पिटल से चुराया था, पूछताछ में 20 मोबाइल मिले

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने पूर्व में इलाके में रहने वाले बदमाश को देखकर पुलिस ने चेंकिग की। उसके पास आईफोन मिला तो जवान चौंक गए। जब उससे पूछताछ की तो मोबाइल का लॉक नहीं खोल पाया। पुलिस उसे थाने ले गई तो उसके पास से चाकू और छिपाकर रखे 20 मोबाइल मिले हैं। इसे लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने गोविंद खत्री पुत्र खेमचंद दासवानी निवासी अवंतिपुर कॉलोनी उज्जैन को पकड़ा है। गोविद पूर्व में द्वारकापुरी में किराए से रहता था। वह नशा करने का आदी है। पुलिस ने देखा तो कपड़ों की तलाशी ली। उसके पास एक आईफोन मिल गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मोबाइल भोपाल के अस्पताल से डॉक्टर का चुराया है। वहीं आरोपी से बैग मे रखे करीब 19 मोबाइल और मिले हैं। पूछताछ की जा रही है।
बस स्टैंड पर मारपीट करने वालों का निकाला जुलूस
सरवटे बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमे बाइक सवार दो युवकों से बस के ड्रायवर ओर अन्य स्टाफ मारपीट कर रहा थ। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने पीड़ितों को थाने बुलाया था। लेकिन उन्होंने एफआईआर से इंकार कर दिया था। इधर मामले में अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को सरवटे बस स्टैंड पर सभी का जुलूस निकाला गया। सभी पर प्रतिबंधात्मक कारवाई की है।

Exit mobile version